Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Wednesday, August 13

Pages

बड़ी ख़बर

रायपुर : मुख्यमंत्री ने छुरिया में पंचायत कैफे का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के विकासखंड मुख्यालय छुरिया में पंचायत कैफे का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर फर...

   


मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के विकासखंड मुख्यालय छुरिया में पंचायत कैफे का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर फरा तथा मिलेट्स व्यंजन रागी के हलवा का स्वाद लिया। उन्होंने इस मौके पर बिहान महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे व्यंजनों की प्रशंसा की। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का कैफे के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। 

गौरतलब है कि जिला प्रशासन की पहल पर बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने परंपरागत छत्तीसगढ़ी एवं मिलेट्स व्यजंनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत छुरिया के परिसर में पंचायत कैफे की शुरूआत की गई है। पंचायत कैफे के अवलोकन के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जिले में चलाए जा रहे पंचायत कैफे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छुरिया में पंचायत कैफे के संचालन के लिए 5 महिला स्व-सहायता समूह पदम तुलसी स्व-सहायता समूह बम्हनीचारभाठा, भवानी स्व-सहायता समूह, शिकारीमहाका, मां शक्ति स्व-सहायता समूह तेन्दूटोला, जय मां संतोषी स्व-सहायता समूह कुमर्राछुरिया, जय गुरूदेव स्व-सहायता समूह जंगलपुर को बैंकों के माध्यम से 2 लाख 50 हजार रूपए की वित्तीय सहायता राशि उपलब्ध करायी गई है।

छुरिया के पंचायत कैफे में छत्तीसगढ़ी परपंरागत व्यंजन चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी, अनरसा, मिलेट व्यंजन, इडली, दोसा एवं अन्य फास्टफूड व्यंजन की बिक्री की जा रही है। गौरतलब है कि डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में पंचायत कैफे का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष  धनेश पाटिला भी उपस्थित थे।

No comments

एसडीएम की सरकारी गाड़ी से टक्कर, 5 माह की गर्भवती महिला की म...

ऑनलाइन मीटिंग में ‘पॉर्न’ चलाने वाले पर साइबर पुलिस का शिकं...

राज्यभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री र...

धमतरी ढाबा कांड: मामूली विवाद में 3 दोस्तों की बेरहमी से हत्...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पायनियर की 10 साल की यात्र...

सीएम विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, बढ़ाय...

राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आने वालों को करोड़ों क...

मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिला यूरिया और डीएपी का ...

भ्रामक खबर प्रसारित करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई पर विचार

रायगढ़ में सूर्यघर योजना से हर महीने 350-400 यूनिट बिजली का...