Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Wednesday, August 13

Pages

बड़ी ख़बर

सेवानिवृत्ति के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय के उप संचालक मनराखन मरकाम को भावभीनी विदाई

  रायपुर, 31 जनवरी, 2024/ जनसंपर्क संचालनालय के उप संचालक मनराखन मरकाम को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई विभाग के अधिकारियों-कर्...

  रायपुर, 31 जनवरी, 2024/ जनसंपर्क संचालनालय के उप संचालक मनराखन मरकाम को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा दी गई। 31 वर्षों तक विभाग को अपनी सेवाएं देने के बाद आज मरकाम सेवानिवृत्त हुए। मरकाम ने अपनी सेवाओं के 7 साल 8 महीने मध्यप्रदेश में एवं 23 साल छत्तीसगढ़ में बिताये। इस मौके पर अपने अनुभव साझा करते हुए मरकाम ने कहा कि जनसंपर्क विभाग में बिताये गये 31 वर्ष बहुत यादगार अनुभव हैं। इन वर्षों में साथी अधिकारियों के साथ सभी विभागीय दायित्वों का मनोयोग से पालन किया। जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों से बहुत स्नेह मिला जो हमेशा यादगार रहेगा। इस मौके पर अपर संचालक संजीव तिवारी ने कहा कि मरकाम को सौंपे गये सभी दायित्व उन्होंने अच्छी तरह से पूरे किये। कार्य के प्रति उनकी सजगता और मेहनत सराहनीय है। अपर संचालक हर्षा पौराणिक ने इस मौके पर कहा कि मरकाम ने तीन दशक विभाग को दिये और पूरी मेहनत से अपना कार्य अच्छी तरह संपादित कर सेवानिवृत्त हुए हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। अपर संचालक संतोष मौर्य ने कहा कि सरगुजा संभाग में अपनी पदस्थापना के दौरान मैंने मरकाम का काम निकट से देखा। वे बहुत कर्मठ और सजग अधिकारी रहे हैं। इस दौरान संयुक्त संचालक पंकज गुप्ता, धनंजय राठौर, डी.एस. कुशराम, सुरेंद्र ठाकुर एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments

राज्यभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री र...

धमतरी ढाबा कांड: मामूली विवाद में 3 दोस्तों की बेरहमी से हत्...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पायनियर की 10 साल की यात्र...

सीएम विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, बढ़ाय...

राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आने वालों को करोड़ों क...

मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिला यूरिया और डीएपी का ...

भ्रामक खबर प्रसारित करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई पर विचार

रायगढ़ में सूर्यघर योजना से हर महीने 350-400 यूनिट बिजली का...

युक्तियुक्तकरण से कोरकोमा मिडिल स्कूल में लौटी पढ़ाई की रफ्...

छत पर सौर ऊर्जा, घर में खुशहाली प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ...