Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Monday, August 18

Pages

बड़ी ख़बर

3 साल पुराने मामले में सहकारी समिति पर एक्शन, 7 के खिलाफ FIR...

  महासमुंद । जिले के पिरदा सहकारी समिति के उपर एक्शन लिया गया है। वर्ष 2020-21 में सहकारी समिति में हुए 4 करोड़ 44 लाख की धान और बरदाने के घ...

 

महासमुंद । जिले के पिरदा सहकारी समिति के उपर एक्शन लिया गया है। वर्ष 2020-21 में सहकारी समिति में हुए 4 करोड़ 44 लाख की धान और बरदाने के घोटाले में सहकारी समिति के 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।

उल्लेखनीय है कि, सरकारी समिति पिरदा में धान खरीदी वर्ष 2020-21 में किसानों से खरीदे गए धान और बारदाना की रखरखाव एवं भंडारण में 4 करोड़ 44 लाख रुपए के घोटाले की बात निकलकर सामने आई थी। जिसमें 17 हजार 210 क्विंटल धान का स्टॉक कम मिला था। जहां जांच के दौरान धान की 65 हजार 467 बोरियां कम पाई गई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जांच कमेटी बनाई गई और जांच में सही पाया गया था। जिसकी रिपोर्ट भी सौंपी गई थी लेकिन त्वरित कार्यवाही नहीं होने के कारण शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले पर न्यायालय में परिवाद दायर किया था।

न्यायालय के आदेश बाद हुई दर्ज हुआ मामला

शिकायत के बाद न्यायालय ने आदेश दिया कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया जाए। जिसके बाद बसना थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश के बाद बसना थाने में धारा 153 और 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 3 साल बाद मामला दर्ज हुआ लेकिन अब दोषी कर्मचारी प्रमोट होकर बड़े पद पर भी चले गए हैं। बहरहाल अपराध दर्ज होने के बाद बसना पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं।


No comments

मुख्यमंत्री साय की पहल: रायपुर जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे ...

भोरमदेव मंदिर समेत प्रमुख शक्तिपीठों और तीर्थों का होगा समग्...

बलरामपुर में सर्वाधिक 1140.6 मि.मी., बेमेतरा में सबसे कम 367...

रायपुर में बनेगा ‘केंद्रीय विहार’, सरकारी कर्मचारियों को मिल...

बैठक के बाद फैसलों की जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई जाएगी

10 महिला स्व-सहायता समूहों को मिला अनुबंध, मशीनें हुईं इंस्...

वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की धरोहर और विकास यात्रा का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख...

रायपुर के मौलाना अशरफ ने मक्का मदीना में लहराया तिरंगा

शिक्षा ही विकास का मूल मंत्र : मुख्यमंत्री साय ने दी बेटियों...