Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Saturday, August 16

Pages

बड़ी ख़बर

कलर्स मॉल के पास मिला युवती का शव

रायपुर। राजधानी रायपुर के पॉश एरिया में एक लड़की की लाश सड़ी-गली हालत में मिली है। शव एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में मिला है। कुत्ते जब शव...


रायपुर। राजधानी रायपुर के पॉश एरिया में एक लड़की की लाश सड़ी-गली हालत में मिली है। शव एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में मिला है। कुत्ते जब शव के अंग को पकड़कर सड़क पर दौड़े तब लोगों की नजर उस पर पड़ी। मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, कलर्स मॉल के पास बिल्डर कंपनी की अंडर कंस्ट्रक्शन साइट है। शनिवार की रात सात 7 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि वहां से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहीं पास में एक इंसान की खोपड़ी पड़ी हुई थी।

आसपास कुत्ते घूम रहे थे। लोगों ने बताया कि कुत्तों ने खोपड़ी को बाल के सहारे सड़क पर लाया था। पुलिस जब बिल्डिंग के अंदर घुसी। तो अंदर ढेर सारा मलबा पड़ा हुआ था और तेज बदबू आ रही थी। मलबा हटाकर देखा गया तो अंदर एक लड़की की लाश पड़ी थी जो अर्धनग्न हालत में थी। इसके बाद पुलिस ने फौरन मेडिकल टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया। पुलिस आशंका जता रही है कि युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। उसके शरीर के ऊपर सिर का हिस्सा अलग हो चुका था।

इसके अलावा पैरों के हिस्से भी जानवरों ने नोंच लिए थे। लाश का चेहरा नहीं होने की वजह से पुलिस युवती की पहचान नहीं कर पाई है। हालांकि कद-काठी और कपड़ों के आधार पर पुलिस पता लगा रही है। शुरुआती जांच पड़ताल के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। हालांकि इस बात की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। बिल्डिंग में काम बंद होने की वजह से इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल पाई। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया है। इस मामले में आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।


No comments

रायपुर के मौलाना अशरफ ने मक्का मदीना में लहराया तिरंगा

शिक्षा ही विकास का मूल मंत्र : मुख्यमंत्री साय ने दी बेटियों...

“छत्तीसगढ़ शब्द अटल जी की ही देन” – मुख्यमंत्री विष्णु देव स...

राजधानी रायपुर से शुरू हुआ राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया ...

रायपुर में शीघ्र ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की घोषणा...

राजभवन में स्वतंत्रता दिवस का स्वागत समारोह, राज्यपाल डेका ...

15 अगस्त से 6 फरवरी तक पूरे प्रदेश में छाएगा रजत महोत्सव का ...

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर “आजादी की गढ़-गाथा” फोटो प्रदर्शनी ...

जन-जन की सहभागिता से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना: मुख...