Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Friday, November 7

Pages

बड़ी ख़बर

छत्तीसगढ़ में एक और मौत, लखनऊ से लौट क्वारेंटाइन सेंटर में था मज़दूर

बिलासपुर.  छत्तीसगढ़ के क्वारैंटाइन सेंटर में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब रतनपुर स्थित क्वारैंटाइन सेंटर में 55 वर्षीय एक श्रमिक की ब...

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के क्वारैंटाइन सेंटर में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब रतनपुर स्थित क्वारैंटाइन सेंटर में 55 वर्षीय एक श्रमिक की बुधवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्रमिक रोज की तरह सुबह उठकर शौचालय गया। वहां से आने के बाद बिस्तर पर लेट गया। काफी देर शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने देखा तो मौत का पता चला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी के मानिकचौरी निवासी जागेश्वर यादव 13 जून को लखनऊ से लौटा था। इसके बाद उसे गांधी नगर के पास स्थित शासकीय महामाया विद्यालय में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया था। मंगलवार रात अपने साथियों के साथ जागेश्वर यादव ने भोजन किया। इसके बाद सुबह अचानक से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकेंगे। 

अव्यवस्थाओं के कारण सुर्खियों में रहा है सेंटर


वहीं दूसरी ओर सेंटर में रह रहे श्रमिकों का आरोप है कि रात को जो भोजन दिया गया, वह अधपका था और उसमें कीड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वही भोजन करने से जागेश्वर यादव की मौत हुई है। ये क्वारैंटाइन सेंटर पहले भी सुर्खियों में रहा है। यहां ठहराए गए श्रमिकों ने एक बार अधपका भोजन होने का हवाला देकर फूड पैकेट फेंक दिए थे। जबकि एक बार श्रमिकों का विवरण लेने पहुंचे दो शिक्षकों पर गंदा पानी डाल दिया गया था। 

No comments

गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में ...

बस्तर में नवंबर में भी ठंड की नहीं हुई शुरुआत, 10 नवंबर के ...

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान के लि...

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर देशभर में उत्सव; प्रधानमं...

वंदे मातरम्’ में बसता है भारत की आत्मा का स्वर: गृह मंत्री ...

राज्योत्सव में कृषि विभाग की प्रदर्शनी को मिला द्वितीय पुरस...

बिहान से बढ़ा आत्मविश्वास, लखपति दीदी योजना ने दिया नया भविष...

जूट के रेशों से किसान बुनेंगे तरक्की के धागे

मनेंद्रगढ़ बना लाख उत्पादन का हब, 6 हजार पेड़ों में हुआ 60 क...

उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने वन विभाग को तृतीय पुरस्क...