Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का सकारात्मक परिणाम एनीमिया से मुक्त हुई आत्रम कमला

  आज के दौर में महिलाओ एवं किशोरी बालिकाओ में प्रायः खून की कमी देखा जाता है। खून की कमी से महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं एनीमिया का शिकार हो ...

 


आज के दौर में महिलाओ एवं किशोरी बालिकाओ में प्रायः खून की कमी देखा जाता है। खून की कमी से महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं एनीमिया का शिकार हो जाती है। ऐसी ही महिलाओ एवं बालिकाओ को एनीमिया से मुक्त करने जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास की मैदानी अमला लगातार एनीमिक महिलाओ का चिन्हाकन कर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से जोड़कर लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।

    ऐसे ही एक एनीमिक महिला जो भोपालपटनम ब्लाक के आंगनबाड़ी केन्द्र कोंगूपल्ली स्कूल पारा में चिन्हाकित किया गया। जिसका नाम  आत्रम कमला है। आत्रम कमला का हीमोग्लोबिन जांच करने पर मात्र 8.9 ग्राम हीमोग्लोबिन पाया गया, दिखने में ही कमला बहुत कमजोर एवं आंखो के नीचे काला घेरा था, थोड़ी मेहनत करने पर अत्यधिक थकान महसूस करने लगती थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा ने  आत्रम कमला के घर गृह भेंट के दौरान घर में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए इस अभियान से नियमित रुप से लाभान्वित किया। आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से गरम भोजन के रुप में चांवल,दाल दो प्रकार की हरी सब्जी, सब्जी में मोरेंगा पाउडर डालकर दिया जाने लगा, इसके अतिरिक्त आचार, पापड़, साथ में चिक्की, बिस्कीट एवं नियमित रुप से अण्डा भी दिया जाने लगा, जिससे हितग्राही की सेहत में निरंतर सुधार हुआ। हितग्राही की घर में ही पोषण बाड़ी लगाने की समझाईस दी गई। जिससे नियमित रुप हरी सब्जी एवं पत्तेदार सब्जी उपलब्ध होने लगा। पौष्टिक आहार के साथ-साथ नियमित रुप से आयरन एवं फॉलिक एसिड की टेबलेट दिया गया। जिसकी नियमित सेवन से आज आत्रम कमला एनीमिया से मुक्त हो गई है। वर्तमान में उनका हीमोग्लोबिन 10.8 ग्राम हो गया है। पहले से अब स्वयं के स्वस्थ एवं स्फूर्ति महसूस कर रही है।

No comments