Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

ऐतिहासिक होगा कल का कार्यकर्ता सम्मेलन : अरुण साव

  रायपुर।   भाजपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रवास पर होंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा काफी तैय...

 


रायपुर। भाजपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रवास पर होंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा काफी तैयारियां कर रही है। कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन करने के लिए आज पार्टी के तमाम दिग्गज साइंस कालेज मैदान पहुंचे। यहां प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आने वाले चुनाव की तैयारियों पर रोशनी डालेंगे। सभा के बाद जेपी नड्डा एकात्म परिसर में कोर ग्रुप और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, यह 22 सालों का सबसे बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। कार्यक्रम सथल का अवलोकन करने के बाद प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि सभा में 51 हजार कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं। श्री साव ने कहा कि, कल का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि, आने वाले चुनाव की तैयारियों का कल से आह्वान होगा।

हमारे कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रशासनिक अफसरों के साथ श्री नड्‌डा के काफिले की मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर से चर्चा की। तेलीबांधा थाने से लेकर गौरव पथ, जेल रोड परिसर तक जेपी नड्डा का रोड शो होगा।

No comments