Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, आज से 3 दिनों तक बारिश होने के आसार

  रायपुर।  प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ जाएंगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई की ओर है, मानसून की विदाई से छत्तीसगढ़-मध्यप्र...

 


रायपुर। प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ जाएंगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई की ओर है, मानसून की विदाई से छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में फिर मौसम बदलेगा। प्रदेश में आज से आगामी तीन दिनों तक लगातार बारिश संभावित है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों से मॉनसून की विदाई हो रही है।

मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर और गुजरात के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से विदा हो गया है। वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के बचे हुए हिस्सों से भी मॉनसून की विदाई हो गई है। साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों से भी मॉनसून विदा हो गया है।

इस बीच मौसम विभाग ने दशहरा के दिन यानी 5 अक्टूबर को यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में आज, 4 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 5 से 7 अक्टूबर के बीच हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है।

No comments