Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल 26 मार्च को राजनांदगांव जिले का करेंगे दौरा

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 26 मार्च को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री श्री बघेल वहां छुरिया विकासखंड में पंचायत कैफे छुर...

   


मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 26 मार्च को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री श्री बघेल वहां छुरिया विकासखंड में पंचायत कैफे छुरिया का शुभारंभ करेंगे तथा कंवर महोत्सव 2023 एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। 

    मुख्यमंत्री  बघेल इस दौरान 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। विभिन्न विभागीय योजना अंतर्गत 165 हितग्राहियों को 2 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक राशि के सामग्री का वितरण भी करेंगे। 

No comments