Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Tuesday, September 23

Pages

बड़ी ख़बर

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव

  रा यपुर, 31 जुुलाई 2023 उप मुख्यमंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छता का व्यापक दृष्टिकोण...

 


रायपुर, 31 जुुलाई 2023

उप मुख्यमंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छता का व्यापक दृष्टिकोण है, अपने घर-परिवार के साथ हमारे परिवेश को भी स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में सरगुजा (अम्बिकापुर) जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, उसे स्तर को बनाये रखना, हम सबकी जिम्मेदारी है। सिंहदेव ने 31 जुुलाई को अम्बिकापुर में कौशल विकास योजना अंतर्गत कंप्यूटर लैब एवं डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री ने स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि कौशल विकास की गतिविधियों से युवा आर्थिक रुप से सशक्त होने के साथ-साथ समाज में बेहतर स्थान प्राप्त करेंगे।  सिंहदेव ने विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव इस मौके पर कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 
इस अवसर पर श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  शफ़ी अहमद, जन शिक्षण संस्थान के डॉ एस ए नैयर, ब्लड बैंक प्रभारी विकास पांडे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

No comments

भारतीय वन सेवा के 11 अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा ‘वर्चुअल एलिमिनेटर’...

शांति और विकास की राह पर तेज़ी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़ – मुख्यम...

कम महंगाई और जीएसटी सुधार के चलते सितंबर में ब्याज दर घटा सक...

छत्तीसगढ़ में मॉनसून सक्रिय, बेमेतरा में सबसे कम और बलरामपुर...

भारत के आईटी क्षेत्र में 2027 तक 6-7% की वृद्धि की संभावना,...

स्वस्थ और नशामुक्त भारत के लिए युवाओं का संकल्प : ‘नमो युवा...

जीएसटी सुधार से पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अपील, ग्र...

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष से लेकर आज तक समाज की अहम भू...

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष और प्रधानमंत्री जनमन योजना से आदिवासी...