Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

बिलासपुर : न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में किया ध्वजारोहण

  बिलासपुर, 15 अगस्त 2023 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर के प...

 बिलासपुर, 15 अगस्त 2023

77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर के प्रांगण में न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्चन्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय एस. अग्रवाल, न्यायमूर्ति पीपी साहू, न्यायमूर्ति रजनी दुबे, न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, न्यायमूर्ति नरेश कुमार चन्द्रवंशी, न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय जायसवाल, महाधिवक्ता सतीश चन्द वर्मा, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति धीरेन्द्र मिश्रा एवं न्यायमूर्ति एन.के. अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद कुमार वर्मा एवं रजिस्ट्री के अन्य न्यायिक अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक प्रशिक्षण एकेडेमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत एवं अन्य अधिकारीगण, अशोक कुमार साहू, जिला न्यायाधीश, रमाशंकर प्रसाद प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय बिलासपुर के न्यायिक अधिकारीगण, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधिवक्तागण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल, उप सचिव गिरीश कुमार मंडावी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments