Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

भोपाल दौरे पर कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी कहा कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा ये पार्टी देशहित को नही समझती

  भोपाल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भोपाल दौरे पर हैं। BJP का दावा है कि महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल हो रहे है...

 


भोपाल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भोपाल दौरे पर हैं। BJP का दावा है कि महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘बीजेपी ने मध्य प्रदेश को सुशासन दिया है. चारों तरफ से मध्य प्रदेश विकास कर रहा है. एमपी को लोगों ने विकास का रास्ता बनाया है. राजस्थान में कांग्रेस ने बर्बादी ला दी है. कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है. हजारों करोड़ों लूटती है. मध्य प्रदेश को कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना है. क्या आप एमपी को फिर से बीमार बनाना चाहते हैं.


कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है: PM

कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, जो बारिश में रखा-रखा खत्म हो जाता है। भाजपा आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेने ला रही है। स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की प्रशंसा हर कोई कर रहा है। ये भी कांग्रेस को नहीं पच रहा है। भाजपा सरकार ने नया संसद बनाया, आने वाली सदियों तक देश की सेवा करे। भारत का अपना संसद भवन बना, पूरा देश इसकी प्रशंसा कर रहा है।लेकिन कांग्रेस ने पहले दिन से विरोध करना शुरू कर दिया। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करे कांग्रेस को पसंद नहीं आता। कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है, न देश को बदलने देना चाहती है। कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। हमारे फर्स्ट टाइम वोटर को एक बात बताना चाहता हूं। आपके माता पिता को आभाव में रखने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आज दुनिया भारत को लेकर जो कुछ कह रही है, ये सारे गौरवपूर्ण काम पहले भी हो सकते थे। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। ये सिर्फ एक परिवार का गौरव बढ़ाने में लगी रही। इन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाई कि गरीब को हमेशा हाथ फैलाना पड़े, हर चीज के लिए निर्भर रहना पड़े। गरीब को तरसाकर कांग्रेस को ये कहने का मौका मिलता था कि हमने गरीब को कुछ दिया है। कांग्रेस ने देश को रोटी, कपड़ा, मकान में ही उलझाए रखा


No comments