Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Monday, October 13

Pages

बड़ी ख़बर

महंत धीरेंद्र शास्त्री जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम प्रदेशवासियों को मिलता रहे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

  रायपुर, 27 जनवरी 2024/ राजधानी रायपुर के विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा, गुढियारी में बागेश्वर धाम मंदिर के महंत धीरेंद्र शास्त्री...

  रायपुर, 27 जनवरी 2024/ राजधानी रायपुर के विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा, गुढियारी में बागेश्वर धाम मंदिर के महंत धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हनुमान कथा का वाचन किया गया। प्रदेश के दोनो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवम अरूण साव आशीर्वाद लेने कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए भी आशीर्वाद लिया। इस अवसर जनप्रतिनिधि गण, मेला समिति के पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे। बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में शामिल होने तथा कथा श्रवण के लिए लाखों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचे।   उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कार्यक्रम के अंतिम दिवस समापन अवसर पर कहा की आज कथा पूर्णता की ओर है।   महंत धीरेंद्र शास्त्री जी को पहले टीवी और यूट्यूब पर देखते थे। आज जीवन में प्रत्यक्ष दर्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा में गजब का ऊर्जा का स्रोत है। वे सनातनी परंपरा को मजबूत करने, स्थापित करने में लगे हुए हैं। उनका अगला कथा वाचन कवर्धा में है ,मैं बाबा जी को इसके लिए आमंत्रित करता हूं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भारत का परिदृश्य बदलने लगा है। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम प्रदेशवासियों को मिलता रहे।

No comments

धान खरीदी 15 नवंबर से — कलेक्टरों को पूरी तैयारी और पारदर्श...

3 करोड 81 लाख रूपए की लागत से जामपानी से दुलदुला सड़क के नवी...

महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल — दंतेवाड़ा में शुरू हुई ‘रेडी-ट...

संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी से बनेगा सशक्त भारत — गजेन्द...

हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध – मुख्...

किसानों को मिला बड़ा तोहफा — पीएम मोदी ने शुरू की ‘प्रधानमं...

ऑपरेशन विश्वास: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 सितंबर से अब...

किसान समृद्धि के नए अध्याय की शुरुआत – प्रधानमंत्री आज करेंग...

अपराध पर लगेगा अंकुश : सिमगा में शुरू हुई अत्याधुनिक सीसीटीव...

घाटकवाली की ग्राम सभा में दिखा असली स्वशासन का स्वरूप, केंद्...