Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटों में कमल खिलाकर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनानी है – विष्णुदेव साय

23 फरवरी 2024 |  रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार अभी दो महीने की है। मोदी की गारंटी में भाजपा ने जो वादे किए हैं उस...

23 फरवरी 2024 | रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार अभी दो महीने की है। मोदी की गारंटी में भाजपा ने जो वादे किए हैं उसको पूरा करने की दिशा में भाजपा की प्रदेश सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। 

प्रधानमंत्री आवास का निर्णय ले लिया गया है, 2 साल के धान के बकाया बोनस 3716 करोड रुपए का भुगतान कर दिया गया है, 3716 करोड रुपए में किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी हुई है, धान का प्रति क्विंटल 3100 रूपए कीमत दे रहे हैं अंतर की राशि भी बहुत जल्द किसानों के खाते में भेज दी जाएगी। 

महतारी वंदन योजना आने वाले मार्च से सभी विवाहित महिलाओं के खाते में 12 हजार रूपए सालाना मिलने लगेगा। इसी तरह मोदी की गारंटी में जो भी वादा है उन सभी वादे को पूरा करेंगे। यह मोदी का चुनाव है, इस चुनाव में जीतकर जांजगीर क्षेत्र में जीत कर और छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटों में कमल खिलाकर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनानी है।


No comments