Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Tuesday, September 9

Pages

बड़ी ख़बर

गरियाबंद : मेला स्थल पहुंचकर मेला ग्राउंड के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

   12 फरवरी 2024 /  कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने 11 फरवरी को राजिम कुम्भ कल्प के आयोजन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस संबंध में उन्होंने संब...

 


 12 फरवरी 2024 / कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने 11 फरवरी को राजिम कुम्भ कल्प के आयोजन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मेला स्थल में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कलेक्टर अग्रवाल ने मेला के विकास के लिए जारी कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रगतिरत कार्यो का अवलोकन कर निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर अविनाश भोई,एसडीएम राजिम धनंजय नेताम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। 

उल्लेखनीय है कि राजिम कुम्भ कल्प मेला का आयोजन 24 फरवरी से 08 मार्च 2024 तक प्रस्तावित है। कलेक्टर ने कुम्भ मेला स्थल नदी में मेला अवधि के दौरान जल स्तर को पूर्ण व्यवस्थित एवं नियंत्रित करने, गंगा आरती के लिए कुम्भ का निर्माण करने, कुम्भ स्नान से पहले पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंचाने, लक्ष्मण झुला के पास में सुरक्षा की दृष्टि से कन्ट्रोल रूम बनाने, पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरा लगाने, साइनेजेस की व्यवस्था करने, पार्किंग स्थल बनाने, साफ-सफाई कराने, शासकीय विभागों का स्टाल लगाने, दुकानों का आबंटन करने सहित अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिये।




                                                                                                                     प्रीति जोशी की रिपोर्ट  

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में...

नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री साय की ब...

जीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी न...

प्रदेश में अब तक 967.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बस्तर सबसे आगे

तेजी से विकास कार्य कराएं जा रहे हैं : राजस्व मंत्री टंक रा...

रायपुर के माना शूटिंग रेंज में 24 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगि...

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से आत्मनिर्भरता की ओर ग्रामीण प...

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास को बढ़ावा: मंत्...

रायपुर में ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा, विविध झांकियों ने ख...

राजनांदगांव जिले में उर्वरक विक्रेता संस्थानों की सघन जांच ज...