Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

बृजमोहन ने माना महादेव एप बंद करना जरूरी नही : कांग्रेस

रायपुर, 18 मार्च 2024 । मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का यह कहना कि महादेव एप बंद करना जरूरी नही, भाजपा और महादेव एप के सांठगांठ को उजगार करता है। ...


रायपुर, 18 मार्च 2024 । मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का यह कहना कि महादेव एप बंद करना जरूरी नही, भाजपा और महादेव एप के सांठगांठ को उजगार करता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान से यह साफ हो गया भूपेश बघेल के खिलाफ ईओडब्लू में एफआईआर इसलिये दर्ज की गयी थी कि उन्होंने महादेव सट्टा एप के खिलाफ पूरे प्रदेश में कार्यवाही कराया था, महादेव सट्टा एप को बंद करने के लिये उन्होंने केन्द्र सरकार को पत्र लिखा था, इससे भाजपा को पीड़ा हो रही थी। आज बृजमोहन अ्रग्रवाल ने इस बात को स्वीकार किया था एप को बंद करना आवश्यक नही है उसमें जो गलत काम कर रहे है उसके ऊपर कार्यवाही हो। इसका मतलब यह है कि महादेव सट्टा एप को जो हमारा आरोप था भाजपा, केन्द्र सरकार का सरंक्षण है वह साबित होता है।

 सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केन्द्र के संरक्षण से महादेव सट्टा एप चल रहा है। प्रदेश में और केन्द्र में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार है। सरकार को तीन से चार महीने हो गये क्यो बंद नही किया जा रहा है। क्यो रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी को गिरफ्तार करके हिन्दुस्तान नही लाया जा रहा है। शुभम सोनी का वीडियों भाजपा ने अपने आफिशयल हैंडल से अपने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करके जारी किया था। भाजपा बताये कि उसके पास यह वीडियों कहां से आया था। ईडी और महादेव सट्टा एप के कर्ताधर्ता ईओडब्लू भाजपा के नेताओं ने मिलकर पूरा षडयंत्र रचा है। भूपेश बघेल की छवि खराब करने के लिये और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिये।


No comments