Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Thursday, August 14

Pages

बड़ी ख़बर

रायपुर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

  रायपुर ।  राजधानी रायपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर में हल्‍क बादल छाए हुए हैं। इससे लोगों को ...

 

रायपुर ।  राजधानी रायपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर में हल्‍क बादल छाए हुए हैं। इससे लोगों को कड़ी धूप से राहत तो मिली है मगर गर्मी बरकरार है। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को राजधानी सहित प्रदेश में कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका अंदरुनी तमिलनाडु से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक है। वहीं सरगुजा इलाके में अधिक और रायपुर के ऊपर मध्‍य बादल छाए हुए हैं, जो हल्‍की से मध्‍यम बारिश का कारण भी बन सकते हैं। इससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभव है।

हफ्तेभर से तेजी से बढ़ रहा तापमान

वहीं राजधानी सहित प्रदेश में हफ्तेभर से तापमान तेजी से बढ़ रहा था। मध्य छत्तीसगढ़ के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। शनिवार को मौसम में बदलाव से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

सर्वाधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान राजनांदगांव में था। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान आधा डिग्री गिरा है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस था। नमी 51- 34 प्रतिशत तक थी और हवा 4 प्रति किलोमीटर प्रतिघंटा थी। शाम 5.30 बजे तक यहां 60 फीसदी बादल छाए हुए थे।


No comments

जशपुर जिला चिकित्सालय में रेचा राम का सफल जीवनरक्षक ऑपरेशन

28 जिला अस्पतालों में एलोपैथिक और आयुर्वेद चिकित्सक देंगे सं...

बिजली बिल हुआ शून्य: बिल्हा के जमशेर को पीएम सूर्यघर योजना स...

रायगढ़ के गांवों में पहुंचेगा शुद्ध पानी, बेहतर स्वास्थ्य सु...

50 हजार टन अतिरिक्त खाद से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्का...

बिजली बिल कम हुआ, मेंटेनेंस की चिंता नहीं...छत पर पावर जनरेट...

राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रतीक जूदेव को मुख्यमंत्री ने किया न...

हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीव...

छत्तीसगढ़ में औसतन 689.9 मि.मी. वर्षा, बलरामपुर सबसे आगे

तिरंगा हमारी जान और शान : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा