Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

पेड़ से अचानक गिरा भालू का बच्चा, घायल

  कांकेर। पेड़ से गिरने पर भालू का एक शावक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला पशु चिकित्सालय अलबेलापारा में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में...

 

कांकेर। पेड़ से गिरने पर भालू का एक शावक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला पशु चिकित्सालय अलबेलापारा में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में शहर के उदय नगर में भालू के हमले से एक महिला के घायल होने की जानकारी मिली है। उन्हें कोमलदेव जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां हालत सामान्य बताई जा रही है। गर्मी शुरू के साथ ही आबादी क्षेत्र में वन्य प्राणियों का पानी व भोजन की तलाश में आगमन शुरू हो गया है। माकड़ी-कोरर मार्ग पर मुडड़ोंगरी के जंगल में भालुओं का पसंदीदा फल चार बीज को खाने पेड़ पर मादा भालू अपने दो शावकों के साथ चढ़ी थी। पेड़ की पतली डाल पर पहुंचने से मादा अपने दोनों शावकों सहित नीचे गिर गई। जिसमें एक शावक पेड़ के नीचे पत्थर के ऊपर गिरने से गंभीर चोटें आई हैं।


No comments