Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Tuesday, September 9

Pages

बड़ी ख़बर

PHQ में गोलीबारी : जवान ने की 12 राउंड फायरिंग, मचा हड़कंप...

रायपुर । नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यलय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से दनादन गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि...

रायपुर । नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यलय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से दनादन गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि जवान सीएएफ 14वीं बटालियन का है और उसने डिप्रेशन के चलते फायर किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 9 बजे पुलिस मुख्यालय परिसर अंदर अचानक गोली चल गयी। गोली चलाने वाले जवान का नाम अजय यादव है, जो सीएएफ 14वीं बटालियन में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि, जवान डिप्रेशन में चल रहा था। वहीं विश्वस्त सूत्रों की मानें तो, जवान ने तक़रीबन 12 राउंड फायर किए गए हैं। इस गोलीबारी में किसी को भी चोट नहीं आई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, यह एक्सीडेंटल फायर है या जानबूझकर गोली चलाई गई है। इसकी जानकारी अभी तक निकलकर सामने नहीं आई है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सभी आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं सीएएफ 14 वीं बटालियन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।


No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में...

नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री साय की ब...

जीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी न...

प्रदेश में अब तक 967.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बस्तर सबसे आगे

तेजी से विकास कार्य कराएं जा रहे हैं : राजस्व मंत्री टंक रा...

रायपुर के माना शूटिंग रेंज में 24 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगि...

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से आत्मनिर्भरता की ओर ग्रामीण प...

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास को बढ़ावा: मंत्...

रायपुर में ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा, विविध झांकियों ने ख...

राजनांदगांव जिले में उर्वरक विक्रेता संस्थानों की सघन जांच ज...