Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

हाइवा की टक्कर से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम, 15 लाख मुआवजे के वादे के बाद माने

दुर्ग। दुर्ग-पाटन सिक्सलेन सड़क निर्माण में काम कर रहे एक मजदूर की हाइवा की चपेट में आने मौत हो गई। इसके बाद देवादा गांव के पास बड़ी संख्या ...

दुर्ग। दुर्ग-पाटन सिक्सलेन सड़क निर्माण में काम कर रहे एक मजदूर की हाइवा की चपेट में आने मौत हो गई। इसके बाद देवादा गांव के पास बड़ी संख्या में गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मृत परिवार को कंपनी ने 15 लाख रुपए मुआवजा देने का वादा किया, जिसके बाद चक्काजाम खत्म किया गया।

मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए तत्काल दिया गया है, वहीं 13 लाख रुपए का चेक दिया गया है। साथ ही साथ इंश्योरेंस कंपनी और सरकार की योजना से जो राशि दी जाएगी, वो अलग मिलेगी। मृतक मजदूर का नाम अशोक वर्मा (43) है, जो खुंदा पाटन का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि जब सिक्सलेन निर्माण करने वाली कंपनी ने मजदूर के परिजन को उचित मुआवजा देने से मना किया तो ग्रामीण भड़क गए। इसके बाद उन्होंने देवादा स्थित सिक्सलेन कंपनी के कार्यालय का घेराव कर दिया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में विरोध दर्ज कराने पहुंच थे।

सूचना मिलते ही पाटन थाना प्रभारी समेत आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। 


No comments