Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

बीएसएफ जवानों की बस का एक्सीडेंट, मतदान केंद्र का दौरा कर लौट रहे थे

रायगढ़ । जिले में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें 8 जवानों को थोड़ी चोट आई...

रायगढ़ । जिले में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें 8 जवानों को थोड़ी चोट आई है, वहीं दो जवानों को अधिक चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बीएसएफ के 17 जवान धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें 8 जवानों को थोड़ी चोट आई है, वहीं दो जवानों को अधिक चोटें आई हैं। सभी को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है, फ़िलहाल सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।


No comments