Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Thursday, August 14

Pages

बड़ी ख़बर

तीजा-पोरा तिहार : 70 लाख महिलाओं के खाते में सरकार डालेगी पैसे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में आज छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक तीजा-पोरा तिहार के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का ...


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में आज छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक तीजा-पोरा तिहार के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रूपए अंतरित करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव, विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अति विशिष्ट अतिथि होंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनूज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू और गुरू खुशवंत साहेब शामिल होंगे।

No comments

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को 611 करोड़ की सौगात, विकास को मिलेगी...

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग : युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण का...

एसडीएम की सरकारी गाड़ी से टक्कर, 5 माह की गर्भवती महिला की म...

ऑनलाइन मीटिंग में ‘पॉर्न’ चलाने वाले पर साइबर पुलिस का शिकं...

राज्यभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री र...

धमतरी ढाबा कांड: मामूली विवाद में 3 दोस्तों की बेरहमी से हत्...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पायनियर की 10 साल की यात्र...

सीएम विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, बढ़ाय...

राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आने वालों को करोड़ों क...

मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिला यूरिया और डीएपी का ...