Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, सीएम हाउस घेरेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस सीएम हाउस घेरने जा रही है। प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के विरोध में रायपुर में ये बड़ा प्रदर्शन होग...


रायपुर। छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस सीएम हाउस घेरने जा रही है। प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के विरोध में रायपुर में ये बड़ा प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब मौजूद रहेंगे। जबकि प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी होगी।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा ने ये जानकारी दी कि आज (सोमवार) को घेराव का कार्यक्रम होगा जबकि कल (मंगलवार) को बिलासपुर में नशे के खिलाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। आकाश शर्मा ने बताया कि गांधी मैदान में दोपहर 2 बजे पहले सभा होगी और फिर कांग्रेसी सीएम हाउस घेराव के लिए निकलेंगे।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि, धान खरीदी में अव्यवस्था है। सरकार के 1 साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और आम जनता बदहाल है। हर जगह महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। रायपुर में चाकूबाजी की घटना आम हो गई है।

वहीं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शेषनारायण ओझा ने कहा कि सरकार किसानों के साथ, युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। शिक्षकों की भर्ती के झूठे वादे किए गए। प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोग डरे-सहमे हैं। अपराधियों के हौसले बढ़े हुए है। कस्टोडियल डेथ भी हुए हैं। आम लोग परेशान है तो वहीं अपराधियों की मौज है। घेराव से पहले यूथ कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में धान खरीदी में अव्यवस्था, खराब कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध, आवास और रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदेश के सभी तहसील और जिलों में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था।


No comments