Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin
Wednesday, August 20

Pages

बड़ी ख़बर

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में राज्य के दिव्यांगजनों के हित, संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाएं हो रही संचालित : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, पुनर्वास एवं उनके हित के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं स...


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, पुनर्वास एवं उनके हित के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज राजधानी रायपुर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरैना में सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रतिभावान दिव्यांगजन सम्मान समारोह समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कहीं।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण तथा हित में बेहतर कार्य कर रही है हम आगे भी आपके हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। हमारी सरकार लगातार आप सभी के लिए विकास कार्यों के माध्यम से सेवा कर रही है। हमारी सरकार को एक वर्ष पूर्ण हुआ है और हमने सभी लंबित कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर आगे बढ़ाया है।

दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत सुनकर उन्होंने कहा कि कहा कि मैं गीत सुनकर अभिभूत हूं। आगे उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को समाज के लोगों का भरपूर प्यार और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। दिव्यांगजन आज देश-प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मूकबधिर विद्यार्थियों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को अपनी ओर से पेंटिंग भेंट की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर ख्याति प्राप्त दिव्यांगजन को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम द्वारा देवपुरी निवासी दिव्यांग चंदन गिलहरे एवं ग्राम भैंसा निवासी दिव्यांग बाल दास मानिकपुरी को ई-रिक्शा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उप संचालक सर्वश्री आर.एन बोस, उप संचालक भूपेंद्र पांडेय, उप संचालक (वित्त) किरन खरे, प्राचार्य अमित त्रिवेदी, अधीक्षिका सीता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहें।

No comments

काटन-कोसा की साड़ियां और सूट की महिलाओं में जबरदस्त मांग

पुरानी रंजिश में बदला – 9वीं के छात्रों ने चाकू से किया वार

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में सुशासन की...

मुख्यमंत्री साय ने गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं...

राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत...

दो दिवसीय प्रतियोगिता में 250 प्रशिक्षक और शिक्षक देंगे मार्...

गांव से शहर तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार – मुख्यमंत्री सा...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वित्तीय समावेशन की नई ऊँचाइ...

जनता को अनावश्यक परेशान न करें पेशी कम करें, न्याय समय पर द...

प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरक...