गरियाबंद। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत बासिन में आज जैविक मेला सह कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को आध...
गरियाबंद। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत बासिन में आज जैविक मेला सह कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को आधुनिक एवं जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही वर्तमान में किये जा रहे खेती में अधिकतम पैदावार के लिए उचित कृषि सलाह भी दिये। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। स्टॉलों के माध्यम से किसानों को समाग्री वितरण एवं आवश्यक कृषि सलाह प्रदान किया गया। शिविर में राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू भी शामिल हुए। उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों को समृद्ध बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए उन्नत तकनीकों के माध्यम से खेती को लाभकारी बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है।
विधायक साहू ने बताया कि जैविक खेती, बीज उपचार, प्रमाणित बीजों का उपयोग, तथा फसल चक्रण जैसे उपाय अपनाकर किसान लागत घटाकर उत्पादन बढ़ा सकते हैं। उन्होंने पराली जलाने की समस्या पर चिंता जताते हुए ट्राईकोडर्मा के माध्यम से पैरा से खाद बनाने और बीजों का घरेलू उपचार करने का सुझाव दिया। उन्होंने जल-संरक्षण की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाना हमारी ज़िम्मेदारी है। गांवों में सोखता गड्ढा, वॉटर हार्वेस्टिंग, और रवि सीजन में तिलहन-दलहन फसलें अपनाने का आग्रह किया गया। साथ ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। किसान वैज्ञानिक तरीकों को अपनाएं, प्रकृति से सामंजस्य रखें और आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति नंदिनी ढीढी, जनपद सदस्य मंजू साहू, मनीष हरित, हरीश साहू सरपंच संघ अध्यक्ष, रिकेश साहू, चन्द्रशेखर साहू, सरपंच गंगा बाई ओगरे, सहकारिता समिति अध्यक्ष गोपचंद बनर्जी जी। वैज्ञानिक केवीके मनीष चौरसिया, सहायक संचालक मछलीपालन आलोक वशिष्ठ, महेश पैकरा बिसहत साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
किसानों को किया सम्मानित - राजिम क्षेत्र के ग्राम पंचायत बासिन में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू ने किसानों को सम्मानित किया। साथ ही वैज्ञानिक और उन्नत खेती के लिए प्रेरित करते हुए 20 लाख रुपए के टीन शेड निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उपचारित बीज, मछली पकड़ने के जाल, आइस बॉक्स, कृषि विज्ञान केंद्र की पत्रिका एवं पौधों का वितरण कर सम्मानित किया गया।
No comments