Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, सभी जिलों में बिजली गिरने का यलो अलर्ट

  रायपुर। प्रदेश में आज मानसून के दाेबारा सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून बस्तर से आगे बढ़ा तो उम्मीद है कि 18-19 जून त...

 


रायपुर। प्रदेश में आज मानसून के दाेबारा सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून बस्तर से आगे बढ़ा तो उम्मीद है कि 18-19 जून तक रायपुर पहुंच जाएगा। पहले एक से 2 जगहों पर बारिश होगी। इसके बाद बाकी सेंट्रल और नॉर्थ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में स्ट्राइक करेगा।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर-दुर्ग समेत 5 जिलों में तेज अंधड़ चलने संभावना है। प्रदेश में शनिवार को 40.4 डिग्री सेल्सियस के बिलासपुर सबसे गर्म रहा, जबकि 25 डिग्री के साथ दुर्ग सबसे ठंडा रहा।

वहीं शुक्रवार की बात करें तो कोंडागांव में आकाशीय बिजली गिरने से 17 साल की लड़की और एक बछड़े की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फरसगांव के बंगोली पंचायत के सालेभाट गांव की मोना मरकाम शाम 6 बजे बाड़ी में बछड़े को चरा रही थी, तभी अचानक बिजली गिरी और मौत हो गई।

वहीं शनिवार को कोंटा, भानुप्रतापपुर और नगरी में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले बीते मंगलवार को राजधानी में आधे घंटे की बरसात से शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। विधानसभा इलाके में ब्लैक आउट की स्थिति बन गई।

अब तक की बात करें तो जून में 33 में से 27 जिले (लगभग 82%) में बारिश सामान्य से कम रही है। सिर्फ 6 जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक रही है। पूरे राज्य में औसतन 51% वर्षा की कमी है, जो सामान्य से कम मानी जाती है। इस समय मानसून की स्थिति कमजोर है और स्थिति यही रही, तो खरीफ फसलों पर असर पड़ सकता है।

No comments