Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर भाजपा ने किया डॉक्टरों का सम्मान

रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में लाखेनगर मंडल ने प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सुर...

रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में लाखेनगर मंडल ने प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र शुक्ला, डॉ रवि राठी, डॉ संदीप परिहार, डॉ लालवानी, डॉ जेपी विश्वकर्मा,सहित अन्य डॉक्टरों के हॉस्पिटल,क्लीनिक जाकर शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ से सम्मान किया।

जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि हर साल एक जुलाई को  नेशनल डॉक्टर्स डे राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस National Doctors Day) मनाया जाता है। ये दिन उन डॉक्टरों को समर्पित होता है जो हमारी सेहत का ध्यान रखते हैं। ये हमें नया जीवनदान देते हैं। साथ ही हमें बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। हल्‍का सा भी हम अगर बीमार पड़ते हैं ताे तुरंत ही डॉक्‍टर के पास भागते हैं। यही कारण है क‍ि डॉक्‍टर को भगवान का रूप कहा जाता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर अली लाखेनगर मंडल अध्यक्ष सचिन सिंघल की पूरी टोली पूर्व मंडल अध्यक्षद्वय महेश शर्मा, रामकिंकर सिंह, विकास अग्रवाल, रतिकांत साहू, भूषन साहू, रमेश पटले, दिगम्बर चौधरी, राजेश मिश्रा, विकास सिंह ठाकुर, लीलाध्वज ठाकुर उपस्थित हुए। डॉ सुरेंद्र शुक्ला को उनके सेवा भाव के लिए बहुत-बहुत साधुवाद एवं धन्यवाद दिए।















 

No comments