Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद में रूद्र महाभिषेक हवन पूजन में हुए शामिल

  रायपुर, 07 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आय...

 


रायपुर, 07 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आयोजित रूद्र महाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार और ॐ नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर  प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामना की।


No comments