Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में अरविंद केजरीवाल का ट्वीट, जानिए कब क्या हुआ

  मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से शर्मसार करने वाली खबर है। जानकारी के मुताबिक, यहां के गर्ल्ड होस्टल से 60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बन...

 


मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से शर्मसार करने वाली खबर है। जानकारी के मुताबिक, यहां के गर्ल्ड होस्टल से 60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाए गए और सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। मामले सामने आने के बाद से पीड़ित लड़कियां प्रदर्शन कर रही हैं। इतना ही नहीं, एक छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश भी की, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि पूरे मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन की अलग ही कहानी बता रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो बनाकर वायरल किए जाने वाली बात गलत है। किसी छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश भी नहीं की है।जिस छात्रा ने यह आरोप लगाया है, उल्टा वही अपने वीडियो बनाती थी।




आपत्तिजनक वीडियो लीक विवाद पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सोम प्रकाश ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस को गंभीर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें लड़कियों ने एक छात्रों को पकड़ रखा है। लड़कियों का कहना है कि यही छात्रा वीडियो बनाती थी। यह भी पता चला है कि छात्रा यह वीडियो हिमाचल में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी। पुलिस ने आरोपी छात्रा को हिरासत ले लिया है। पता लगाया जा रहा है कि वो ऐसा क्यों करती थी? क्या लड़का उसको ब्लैकमेल कर रहा था? साथ ही पुलिस की कोशिश है कि लड़कियों के इन आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स से हटाया जाए।


यूनिवर्सिटी में हुआ हंगामा, पुलिस पहुंची

मामला सामने आने के बाद अन्य छात्राएं भी एकजुट हो गईं। बीती रात बड़ी संख्या में छात्राएं यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 पर जमा हो गई और हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जरूरी एक्शन लेने का आश्वासन दिया। गेट नंबर 2 के गार्ड के अनुसार, पुलिस के आने के बाद बच्चे शांत हो गए। यूनिवर्सिटी प्रबंधन पूरे घटनाक्रम से इन्कार कर रहा है।



मामले में ट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके Viral किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियाँ हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।



No comments