Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लिया नामांकन फॉर्म, बढ़ता जा रहा रोमांच

  कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की दौड़ में अब दिग्विजय सिंह का नाम शामिल हो गया है। दिग्विजय सिंह गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां ...

 


कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की दौड़ में अब दिग्विजय सिंह का नाम शामिल हो गया है। दिग्विजय सिंह गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं नामांकन फॉर्म लेने आया हूं। कल पर्चा दाखिल करने की पूरी संभावना रहेगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने का फैसला उनका है। उन्होंने इस विषय पर गांधी परिवार से बात नहीं की है। बुधवार रात ही दिल्ली पहुंचे हैं दिग्विजय सिंह

बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अचानक दिल्ली बुलाया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त दिग्विजय बुधवार देर रात केरल से दिल्ली पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक राजस्थान में जारी राजनीतिक खींचतान के चलते पार्टी नेतृत्व और खासकर गांधी परिवार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज है। इसलिए अब गहलोत की जगह दिग्विजय सिंह को पार्टी अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार बनाया जा रहा है। 

कमलनाथ के नाम पर भी हुई थी चर्चा

एक दिन पहले मध्य प्रदेश के नेता कमलनाथ भी दिल्ली आए हुए थे। कमलनाथ ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में उनके नाम पर भी कयास लगाए जा रहे थे। इन सभी कयासों को खारिज करते हुए कमलनाथ कहा था कि मैं यह जिम्मेदारी नहीं लूंगा, क्योंकि इससे मेरा ध्यान मध्य प्रदेश से हट जाएगा। मैं अपना ध्यान मध्य प्रदेश से नहीं हटाना चाहता हूं।

No comments