Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए, छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

  छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार 4 नवंबर को अपने ए...

 


छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार 4 नवंबर को अपने एक दिवसीय प्रवास पर अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। मंत्री अकबर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बद्दो में आयोजित श्रीमद भागवत कथा आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने भागवान कृष्ण और भागवत कथा की विधिवत पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने श्रीमद भागवत कथावाचक महाराज को श्रीफल भी भेंट किए। अकबर ने इस अवसर आयोजक श्री अमन वर्मा के परिवार और ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात कर सभी का हाल-चाल भी जाना। इस अवसर पर जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू,उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, जनपद उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, पीताम्बर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

No comments