Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

डिवाइडर से टकराई कार, 2 लोगों की मौत

  दुर्ग। भिलाई शहर के नेहरूनगर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घा...

 

दुर्ग। भिलाई शहर के नेहरूनगर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात नेहरूनगर चौक के पास तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान कार में चार लोग सवार थे, जिसमे से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं कार सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घयलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखा गया है।

 

No comments