Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

रायपुर में डिप्‍टी CM विजय शर्मा ने पुलिस वालों संग खेली होली

रायपुर। राजधानी रायपुर में कल आम लोगों के बाद आज पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। होली इस उत्सव में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। उ...


रायपुर। राजधानी रायपुर में कल आम लोगों के बाद आज पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। होली इस उत्सव में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दोपहर 12 बजे रायपुर के पुलिस कालोनी पहुंचे। यहां उपमुख्यमंत्री ने पुलिस जवानों के साथ होली खेली और पुलिस जवानों और उनके परिवार को शुभकामनाएं भी दीं।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगाड़ा भी बजाया और फाग गीत गाए। दरअसल, रंगों के त्योहार होली को लेकर दो दिन लगातार ड्यूटी पर तैनात रहे रायपुर के पुलिसकर्मी आज रंग और गुलाल में सराबोर दिखे। राजधानी के पुलिस कालोनी में पुलिसकर्मियों ने आज होली मनाई। इस दौरान पुलिस के जवानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और जमकर धमाल मचाया।

इस उत्सव में पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस जवानों को होली की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पुलिसकर्मी रंग-गुलाल के साथ होली के गानों पर जमकर थिरके।

No comments