Page Nav

HIDE

Gradient Skin

Gradient_Skin

Pages

बड़ी ख़बर

latest

मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की

बीजापुर । जिले के छूटवाही गांव के दो लोगों को नक्सलियों ने मार डाला। बताया जा रहा है कि, मृतकों पर नक्सलियों ने पुलिस का मुखबीर होने का आरोप...

बीजापुर । जिले के छूटवाही गांव के दो लोगों को नक्सलियों ने मार डाला। बताया जा रहा है कि, मृतकों पर नक्सलियों ने पुलिस का मुखबीर होने का आरोप लगाकर हत्या की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृत ग्रामीणों में जोगा मांडवी और हूँगा मांडवी के नाम शामिल हैं। दोनों छूटवाही ग्राम के निवासी हैं। तर्रेम थाना क्षेत्र में यह गांव पड़ता है। बीजापुर एसपी ने कहा है कि, जानकारी मिली है तस्दीक करने के बाद इस मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले भी नक्सली बीजापुर जिले में मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों की जान लेते रहे हैं। इसी साल नक्सलियों ने कुटरू निवासी पुसु हेमला का 8 मार्च को अपहरण कर लिया था। 11 मार्च को तेलीपेठा-पाताकुटरू के पास उसका शव मिला। शव के पास नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चे भी फेंके थे। पर्चों में पुसु हेमला पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए, उसकी धारदार हथियार से जान ले ली थी।



No comments